नवगछिया । नवगछिया थाना के एनएच 31 पर बैंक ऑफ इंडिया के पास हाइवा और पिकअप चालक से लूट मामले में नवगछिया थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नवगछिया थाना क्षेत्र के ही नयाटोला निवासी अमन कुमार, छोटू कुमार हैं।
Total Downloads: 331
नवगछिया एनएच 31 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास एक सर्विस सेंटर पर 14 अक्टूबर की रात हाइवा और पिकअप वैन के चालक से अज्ञात अपराधियों ने 73 हजार लूट लिया था। घटना की बाबत हाइवा मालिक सह चालक बांका के रजौन के सिकनपुर निवासी राजीव कुमार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
हथियार बंद आरोपियों ने हाइवा चालक से 50 हजार रुपये और पिकअप चालक से 23 हजार रूपये लूट लिए थे। इसी मामले में वाहन चालक को परेशान करने को लेकर नवगछिया थाना के अनि राजेश राम को नवगछिया एसपी ने निलंबित कर दिया था। कांड का अद्भेदन करते हुए नयाटोला से दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

