खरीक : खरीक पुलिस ने मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मिरजाफरी निवासी मो. मुरसीद अंसारी एवं विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों गांव में ही मारपीट की घटना को अंजाम देने के मामले में नामजद आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। मंगलवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी घर में ही है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान के नेतृत्व में केस के आईओ जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी पुलिस टीम के साथ बारी-बारी से दोनों के घर पहुंचे और दोनों को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया
जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि उक्त घटना के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे


