भागलपुर के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप व स्कॉर्पियो से 435 लीटर शराब के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पुलिस नगर निकाय चुनाव को लेकर भी छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल थाना पुलिस ने एक पिकअप और स्कॉर्पियो से 435 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। साथ ही 7 तस्करों को गिरफ्तार किया। माफिया शराब को झारखंड के गोड्डा से लेकर नवगछिया ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास इनलोगों को पकड़ा, जिसमें छह लोग शामिल थे। पूछताछ के बाद एक को गोड्डा जाकर गिरफ्तार किया। मामले में एक स्कॉर्पियो और पिकअप को भी जब्त किया गया है।


नवगछिया Appsoup

अलग-अलग जगहों से भी की गई गिरफ्तारी

बीते 24 घंटे में पुलिस ने अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 29 लोगों को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 17 लोग पीने वाले और 12 बेचने वाले शामिल हैं। सिटी एसपी ने बताया कि कार्रवाई लगातार चल रही है। शराब के जितने हॉट स्पॉट है, वहां छापेमारी और चेकपोस्ट पर जांच के आदेश दिए गए हैं। गांव में भी थाना स्तर पर छापेमारी की जा रही है

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....