बिहपुर। बिहपुर प्रखंड मैदान पर टेनिस बॉल टी-20 क्रिकेट वाईसीसी चैलेंजर्स ट्रॉफी का सोमवार को रंगारंग उद्घाटन होगा। यह जानकारी देते हुये प्रशांत कुमार उर्फ डिंपल ने बताया कि चैलेंजर्स ट्रॉफी में कुल आठ टीमें भाग ले रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
जिसमें भागलपुर, बिहपुर, खगड़िया, बेगूसराय, खरीक, झंडापुर, खैरपुर की टीमें भाग लेंगी। सोमवार को दस बजे उद्घाटन मुकाबले का आगाज होगा। उद्घाटन मुकाबला एलएलसीसी खरीक और सीसीवी झंडापुर के बीच खेला जाएगा। मुकाबले में रवि कुमार, सूरज कुमार, लालमोहन, मिलन, राज गौरव, राहुल, अंशु, रौशन व रितेश सक्रिय रहेंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
