नवगछिया । नवगछिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद के लिए उनका कार्यकाल चुनौतियों भरा होगा। चुनाव प्रचार के दौरान 28 वार्डों के मतदाताओं से किये गए वादे को पूरा करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। नगर परिषद बनने के बाद जहां नगर परिषद में नए इलाके जुड़े हैं वही पहली बार मुख्य पार्षद को जनता द्वारा सीधे तौर पर चुना गया है। जनता जीतने के बाद अपनी समस्याओं की लंबी  लिस्ट लेकर उनके पास पहुचेगी और उसका समाधान उनको प्राथमिकता के आधार पर करना होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मतगणना केंद्र पर ही सममस्याओं को याद दिलाने लगे थे

मतगणना केंद्र पर ही जीत के तुरंत बाद सिमरा के एक मतदाता ने मुख्य पार्षद प्रीति देवी और उनके पति डब्लू यादव को बताना शुरू कर  दिया कि हमारे वार्ड में सड़कों पर  धूल, कीचड़ का अंबार लगा रहता है। पानी की समस्या है, कभी ध्यान नहीं दिया गया। इन समस्याओं को तुरंत दूर  करने का प्रयास करें।

ये है नगर परिषद के मतदाताओं की समस्या

नगर परिषद का अधिकांश क्षेत्र कोसी नदी के किनारे स्थित है। यहा समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। नगर परिषद के अधिकांश इलाकों में पानी में आर्सेनिक की मात्रा है, जिसके कारण लोग पेट की बीमारी से परेशान रहते हैं। घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना मुख्य पार्षद की पहली प्रमुखता होगी। वहीं सड़क, सफाई, हर वार्ड की समस्या है। बाजार के बुद्धिजीवियो, व्यवसायियों ने सुरक्षा की मांगों के साथ मतदान किया। इस बाबत बाजार की सुरक्षा मुख्य पार्षद की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

कोट

जिस आशा और विश्वास के साथ मतदाताओं ने अपार मतों से हमें जिताया है। उनके विश्वास को हम टूटने नही देंगे। उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
प्रीति कुमारी, मुख्य पार्षद नगर परिषद, नवगछिया

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....