बिहार : ठंड लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार को सभी डीएम को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि अपने जिले में ठंड की समीक्षा करते हुए सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक बंद कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि इस निर्देश के बाद सरकारी स्कूल बंद रखे जाएंगे। दीपक कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण जनप्रतिनिधियों, बच्चों के अभिभावक और प्राथमिक- माध्यमिक शिक्षकों संघों द्वारा विद्यालयों को बंद करने के लिए अनुरोध किया जा रहा है।

