नवगछिया। कोटारकारा (केरल) में, खेली जा रही 68वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के पूल ए के पहले मैच में बिहार ने त्रिपुरा को 35-17, 35-22 से पराजित कर दिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 323
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के निर्देश पर राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि- पुरूष वर्ग के इस मैच में बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन, बादल, राजू, अंकित ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. जबकि महिला वर्ग के पूल बी के मैच में बिहार को तमिलनाडु के विरुद्ध 35-22,35-29 से हार का सामना करना पड़ा है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
