नवगछिया । मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन बुधवार को एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 9 जगहों पर फुट गस्ती अलग-अलग बाजारों में किया जा रहा है जिसके कारण पिछले दो महीने में मात्र 2 चोरी की घटना हुई है। ओवर ऑल पुलिसिंग में भवानीपुर ओपी, परबत्ता थाना और नवगछिया आदर्श थाना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

Whatsapp group Join

बताया कि किसानों के फसल सुरक्षा गोपालपुर में घुड़सवार दस्ता कैम्प कर रहा है। इस्माईलपुर, गोपालपुर, रंगरा में फसल सुरक्षा के लिये इस दस्ते हो मंगाया गया है।बिहपुर में भी इसी दस्ते से कन्हैया चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करवाया जाएगा। एसपी ने कहा कि कदवा में पानी उतर गया है।जल्द ही वहां भी बीएमपी कैम्प की स्थापना की जाएगी।

ट्रैफिक थाने का भेजा गया प्रस्ताव:

एसपी ने कहा कि इन दिनों सड़कों पर अत्यधिक आवागमन बढ़ गया है। नवगछिया में एक ट्रैफिक थाने की आवश्यकता है। इसके लिये मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। एसपी ने कहा कि थाना स्तर पर लोक सेवा का अधिकार से जुड़े आवेदनों का बड़े पैमाने पर निष्पादन किया गया है। अब इस तरह की सेवाओं में अगर थानाध्यक्ष कोताही या लेट लतीफी करेंगे तो उनके वेतन से राशि कटौती करने की कार्रवाई की जाएगी। नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत पुलिस द्वारा दर्ज कुल आपराधिक मामले 2748, कांडो का निष्पादन – 2781 किया गया।अवैध आग्नेयास्त्र – 118, जिंदा कारतूस 850 एव बम 05 बरामद किया गया है।

बताया कि वज्रा टीम द्वारा वर्ष 2022 में मुख्य अपराध शीर्ष, विशेष प्रतिवेदित कांड में 373 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2022 में 1142 वारंट 58 इस्तेहार एवं 50 कुर्की का निष्पादन किया गया है। वर्ष 2022 में उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज काण्डों में कुल 72 प्रस्ताव वाहन अधिग्रहण के लिए 95 प्रस्ताव भूमि-भवन अधिग्रहण हेतु भेजा गया और जब्त शराब के विनष्टीकरण के लिए 126 प्रस्ताव समर्पित किया गया है।

शराब से संबंधित कुल 730 मामले दर्ज 817 की हुई गिरफ्तारी

शराबबंदी अभियान में पुलिस ने कुल 730 मामले दर्ज किए। कुल 817 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 94 वाहनों को जब्त किया गया। 4168 लीटर देसी और 11197 लीटर विदेशी शराब बरामद किए गए। 18325 लीटर कच्चा शराब भी बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि वर्ष 2022 में कुल 2086 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 73 आरोपियों को हत्याकांडों के मामले में और लूट कांडों में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2022 में कुल 47 मामलों में सजा मुकर्रर की गयी और दोषी पाए गए कुल 93 लोगों को सजा दी गयी है। पुलिस ने 418 लोगों को गुंडा मानते हुए गुंडा पंजी में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है जबकि 36 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए थ्री का प्रस्ताव भेजा गया है। 92 के विरुद्ध निगरानी डोसियर खोला गया है जबकि 68 को फरारी रॉल में शामिल किया गया है। ग्यारह चालकों का लाइसेंस रद करने और 04 के विरुद्ध जमानत रद करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet