नवगछिया बार एसोसिएशन के चुनाव के बाद शनिवार की देर शाम परिणामों की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र नारायण मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुज कुमार चौधरी को 40 मतों से हराया। सुरेंद्र को 199 मत मिले, जबकि अनुज को 159 वोट प्राप्त हुए।

वहीं महासचिव पद पर जयनारायण यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार आजाद को 279 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर किशोर झा, विजय सिंह व अरुण कुमार साह निर्वाचित घोषित किए गए। अंकेक्षक के पद पर जयनारायण यादव ने तीसरी बार जीत दर्ज की।

संयुक्त सचिव पद पर ललन मंडल, ओमप्रकाश चौधरी, प्रकाश चंद्र चौधरी ने बाजी मारी। निर्वाची पदाधिकारी सीताराम सिंह ने बताया कि कुल 30 पदों पर 43 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की गई। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कुल 520 मतदाताओं में 414 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *