बिहपुर । पुलिस अधीक्षक नवगछिया सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में रविवार को सोनवर्षा के कुख्यात बदमाश कन्हैया चौधरी समेत लत्तीपुर के पप्पू यादव व सकला यादव को दबोचने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
Total Downloads: 335
इस सर्च ऑपरेशन में एसडीपीओ दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, नदी थाना थानाध्यक्ष अशोक चौधरी, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार और दारोगा नवीन कुमार शामिल थे। इस दौरान सोनवर्षा दियारा, विक्रमपुर दियारा, नारायणपुर प्रखंड के चकरामी दियारा और जहाज घाट नारायणपुर तक छापामारी किया गया। लेकन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
छापेमारी की दौरान एसपी ने किसानों को भयमुक्त होकर खेती करने को कहा। एसपी ने कहा कि लगातार दियारे में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बदमाशों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। ज्ञात हो कि 29 दिसंबर को जमालदीपुर निवासी किसान सुनील सिंह की हत्या बदमाश कन्हैया ने पीट-पीटकर पटपारा दियारा में कर दी थी। तब से कन्हैया को दबोचने के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

