नवगछिया : नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के बाबू टोला कमला कुंड फकड़ तकिया गांव में आयोजित चैलेंज ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नवगछिया की टीम ने कहलगांव के टीम को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल जीतकर विजेता बना।
Total Downloads: 81
वाईसीसी कमला कुंड के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के मौके पर नवगछिया और कलगांव की टीम के बीच खेला गया। इस मैच का टॉस कहलगांव की टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 81 रन बनाए। जिसके जवाब में नवगछिया की टीम ने 4 विकेट खोकर 10वें ओवर में ही जीत हासिल ली।
इस मौके पर वाईसीसी क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजन कर्ता की ओर से प्रतिनिधि कर रहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर कुमार यादव के द्वारा फाइनल मैच जीते कप्तान को नगद पुरस्कार 6500 रुपया एवं हारे हुए कप्तान को 3100 नगद पुरस्कार दिया। आयोजनकर्ता प्रमोद कुमार, अभिजीत कुमार, पंकज यादव, वाईसीसी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी व सदस्य सह अध्यक्ष मुन्ना टाइगर, संतोष कुमार, रंजीत कुमार कारगिल कुमार सचिन यादव लक्ष्मण कुमार एवं मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख कमांडो यादव भी मौजूद थे।

