नारायणपुर : आपसी विवाद में नारायणपुर गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान चाकू घोंप कर भूखो यादव के पुत्र गरभू यादव को जख्मी कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गरभू यादव को परिजनों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 83
घटना के बाद दोनों पक्ष में तनाव का माहौल है। वहीं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सुलह कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
