cricket

नवगछिया : उच्च विद्यालय बहतरा के मैदान पर सरस्वती पूजा समारोह व कला सांस्कृतिक और खेल महोत्सव- 2023 का शुभारंभ रविवार हुआ। शुभारंभ पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद यादव उर्फ दल्लु यादव, उप प्रमुख मजहरूल हक,

खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, बिहपुर के पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी, पूर्व जिला पार्षद विजय कुमार मंडल, खरीक बाजार पंचायत की उप मुखिया आजाद अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच इलेवन स्टार भागलपुर और ब्लू स्टार भागलपुर टीम के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर आर्मी इलेवन की टीम ने पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू स्टार भागलपुर की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन रनों का लक्ष्य खड़ा किया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इलेवन स्टार की टीम मात्र 13 ओवर में ही 103 रनों पर ही सिमट गई। संचालन में हीरालाल मंडल, मुकेश मंडल, मोतीलाल मंडल, रितेश कुमार आदि की सराहनीय योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *