नवगछिया । बरौनी कटिहार रेलखंड के बीच इन दिनों चोरों का बोलबाला है। ट्रेन में चोरों द्वारा आए दिन चेन स्नेचिंग कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जीआरपी और आरपीएफ लगातार इसे रोकने का प्रयास कर रही है। रेल यात्रियों के बीच जागरूकता भी फैलाया जाता है। फिर भी चोर चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं।

Whatsapp group Join

सोमवार शाम मुंबई से कटिहार कामाख्या एक्सप्रेस से आ रही पूर्णिया गुलाबबाग निवासी शमीमा बेगम के बंद सूटकेस से चेन तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात लेकर चोर चंपत हो गये। घटना को लेकर परिजन नवगछिया स्टेशन सीसीटीवी फुटेज में चोरों की पहचान के लिए आये थे। घटना नवगछिया एवं कटिहार रेल थाना सीमावर्ती इलाके में होने के कारण मामला वरीय पदाधिकारी द्वारा देखा जा रहा है।

पीड़ित शमीमा बेगम ने बताया कि मैं अपनी पुत्री के साथ एसी ए वन में रविवार को ट्रेन पर चढ़ी थी। सोमवार शाम में दो लड़कों द्वारा मेरा बैग उतारने के नाम पर गेट पर लेकर चला गया जहां पर इस घटना का अंजाम दिया। इस घटना को लेकर आरपीएफ एवं नवगछिया जीआरपी द्वारा बताया गया कि मामला सीमावर्ती क्षेत्र का है।

इसलिए वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई होगी महिला का रो-रोकर हाल बुरा है। रेल एसपी संजय भारती ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। मैं अभी कटिहार पहुंच रहा हूं। वहां जाकर विस्तृत जानकारी लेकर कार्रवाई करूंगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet