नवगछिया में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां पर ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया है. दोनों के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए हैं. सिर का हर हिस्सा इंच-इंच में अलग हो गया है. दोनों मृतक एसएससी का एग्जाम देकर लौट रहे थे. मृतका के पास से आधार कार्ड मिला है. जिसमें मधु कुमारी लिखा हुआ है. महिला रंगरा की रहने वाली है. पुलिस नंबर प्लेट गाड़ी है. लड़का ब्रजेश कुमार पिता कैलाश पंडित जगतपुर का रहने वाला है. दोनों का सिर कुचला गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
मृतक के परिजन पहुंचे मायागंज अस्पताल

जानकारी के अनुसार ट्रक और बाइक दोनों भागलपुर की ओर से नवगछिया जा रहे थे. ओवरटेक करने के दौरान सामने से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिसके बाद बाइक सवार भाई-बहन ट्रक के चक्के की चपेट में आ गए. दोनों का सिर बुरी तरह से कुचला गया है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है. नवगछिया पुलिस से समन्वय स्थापित कर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. दोनों मृतक परीक्षा देकर वापस लौट रहे थे. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मायागंज अस्पताल पहुंच गये है.

Whatsapp group Join

घटना के बाद लगी जाम

युवती के पास नवगछिया के पता का पेपर होने के कारण तत्काल पुलिस ने पहले उसके घर पर सूचना दी. युवती के पास मिले एडमिट कार्ड से पता चला कि वह भागलपुर में बरारी औद्योगिक क्षेत्र में एसएससी की परीक्षा देकर लौट रही थी. मधु कुमारी के परिजनों को सूचना के लिए उसके पास मिले आधार कार्ड से घर वालों को खबर पहुंचाने का प्रयास किया गया. परिजनों से जानकारी मिली कि वह अपने ममेरे भाई के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी. दोनों घरों में कोहराम मच गया है. मायागंज स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet