बिहपुर। प्रखंड के लत्तीपुर रेलवे मैदान पर शुक्रवार को इंटरस्टेट जयहिंद ड्यूज बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कटिहार व लत्तीपुर के बीच खेला गया।लत्तीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 19.2 ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गया।जिसमें नोटिस 40 व विरन ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं कटिहार की ओर से हर्ष ने 4 व सागर ने 3 विकेट चटकाया।
Total Downloads: 79
वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कटिहार ने 18 वें ओवर में 120 रन बनाकर आठ विकेट से यह पहला सेमीफाइनल मुकाबला जीत लिया।जिसमें कटिहार की ओर से गौतम 49 व अभिषेक ने 45 रनों का योगदान दिया।इस मैच के अंपायर अरविंद आनंद व विनीत गर्ग ,स्कोरर नयन व गुंजन ,कमेंट्री मिथलेश व मृत्युंजय आदि थे। इस मुकाबले के सुचारू संचालन में संयोजक मनोज मार्शल ,सचिव पंकज कुमार ,अशोक अकेला आदि सक्रिय नजर आ रहे है।
