नवगछिया। खरीक पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी बबलू मंडल और खेलन मंडल को लोदीपुर बहियार से एक 18 इंच वाला देसी कट्टा और सात जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों बहियार में किसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान, जेएसआई सनोज कुमार राजवंशी एवं पुलिस बलों के साथ दियारा पहुँचे। जहाँ बहियार की घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार, जेल
नवगछिया।निज समवदाता। गुरूवार के देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के आरोप में फरार चल रहे खरीक बाजार निवासी शिवम कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।


