विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ पर जगतपुर गांव के पास एक ट्रक से परबत्ता पुलिस ने 209 कार्टन शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक एमपी के ग्वालियर निवासी बूटा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शराब सिलीगुड़ी से मधुबनी जिले के किसी गांव में डिलीवरी करने ले जाई जा रही थी।
परबत्ता पुलिस को शुक्रवार की देर शाम सूचना मिली कि. विक्रमशिला सेतु के रास्ते शराब की बड़ी खेप भागलपुर की ओर जाने वाली है। सूचना मिलते ही परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को रोका तो चालक ने बरगलाने की कोशिश की,
लेकिन जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो भारी मात्रा में शराब मिली जानकारी मिली है कि ट्रक में कुल 209 कार्टन में अलग-अलग बांड को 4932 बोतलें थी। शराब की कुल मात्रा 1861.20 लीटर है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज और एसडीपीओ दिलीप कुमार ने देर रात परवत्ता थाना पहुंच कर शराब की गिनती का जायजा लिया। वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार ट्रक चालक से भी पूछताछ की। परबत्ता थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने। के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।


