नवगछिया पुलिस ने पूछताछ की बीते दिनों  नवगछिया में हुई बैंक डकैती में  शामिल अपराधी नहीं पकड़े जा सके थे। कहलगांव पुलिस ने जिस बीआर 06 सीए 1355 नंबर की  सफेद रंग की  पल्सर बाइक  को जब्त किया है उसका प्रयोग नवगछिया बैंक डकैती कांड में भी किया गया था।

जो नवगछिया में भी सीसीटीवी में दिखा था। नवगछिया में भी  पांच अपराधी बैंक डकैती में शामिल थे। नवगछिया के बैंक ऑफ इंडिया में हुई डकैती का भी पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

इस संदर्भ में  एसडीपीओ शिवानंद सिंह से पूछे जाने पर बताया कि बैंक डकैती कांड में जितने भी अभियुक्त शामिल थे सभी की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित कर ली गई है। यथाशीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। कहा कि  गिरफ्तार आरोपी पटना जिला के खुसरूपुर का है। बाकी में दो खगड़िया जिला के महेशखूंट, एक नवगछिया का है। हालांकि उन्होंने किसी आरोपी का नाम बताने से इनकार कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *