बिहपुर । रेलवे मैदान लत्तीपुर में मंगलवार को जयहिंद ड्यूज बॉल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कटिहार व खगड़िया के बीच खेला गया। टॉस खगड़िया ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सत्या ने 58 व गुलशन ने 53 रनों का योगदान दिया।

वहीं कटिहार की ओर से सौरभ ने 2 और आकाश ने 1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कटिहार की टीम 16वें ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें गौतम ने 36 व सोनू झा ने 24 रनों का योगदान दिया। खगड़िया के अंजिक्य ने 3 व पंकज यादव ने 3 विकेट चटकाए। इस तरह खगड़िया ने 53 रनों से फाइनल मुकाबला जीत लिया। मैंन ऑफ द मैच पंकज यादव को दिया गया।

मैच के अंपायर मनोज मार्शल व अशोक अकेला, स्कोरर नयन व राजा, कमेंट्री मिथलेश, हबीब साहब, हक साहब व एबी आनंद कर रहे थे। विजेता खगड़िया की टीम को मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के महामंत्री देशबन्धु पटेल द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गयी। फाइनल मुकाबले में सचिव पंकज कुमार, गौतम कुमार, प्रिंस कुमार, रबाडा, अरविंद आनंद आदि सक्रिय रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *