नवगछिया।  जगतपतिनाथ महादेव मंदिर से शनिवार की शाम शिव बारात निकाली गई। शिव बारात गौशाला मंदिर प्रांगण होते हुए महाराज जी चौक से मक्खातकिया चौक नवादा चौक से वापस प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए मंदिर प्रांगण प्रवेश किया।

बारात में लगभग सौ से अधिक गाड़ियां दर्जनों डीजे, भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ साथ-साथ चल रही थी। इस अवसर पर शिव भक्त अपने अपने घरों में 11-11 दीया जलाकर और पुष्प वर्षा की।

शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, संरक्षक अरूण कसेरा, सजन चौधरी, उपाध्यक्ष पप्पू यादव, सचिव कृष्ण कुमार साह, कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता, पार्षद मुन्नाभगत, व्यवस्थापक संतोष साह, राजेश सर्राफ सन्नी भगत, सलिल कसेरा, पिंकू चौधरी, विक्की शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारात में हिस्सा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *