बिहपुर। ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा में शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। अहले सुबह से बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण करने का सिलसिला शाम तक जारी रहा। वहीं शाम में बाबा ब्रजलेश्वरनाथ महादेव , बिहपुर के सर्वेश्वरनाथ महादेव ,

सोनवर्षा के गंगेश्वरनाथ महादेव एवं रेलवे कॉलनी के आरक्षीनाथ महादेव मंदिरों से बाबा भोले की बरात गाजेबाजे के साथ निकली। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा, सचिव श्याम राय, संजय राय समेत प्रधान पुजारी संजय पांडे व उपेंद्र पांडे एवं गोपाल चौधरी, संजय पांडे, विनोद पांडे, मोहन पांडे आदि शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *