नवगछिया। सत्संग महाधिवेशन में उमड़ी सत्संगियों की भीड़ से नवगछिया में एनएच 31 सहित आसपास की सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। नवगछिया के बस स्टैंड से लेकर सत्संग और फिर दूसरी तरफ रंगरा के मदरौनी चौक तक कई किलोमीटर में भीषन जाम की स्थिति बनी रही। जाम मे लोग तीन-तीन घंटे तक लोग फंसे रहे। जाम में फंसने में कारण सैकड़ो श्रद्धालु सत्संग स्थल तक नहीं पहुंच पाये।
Total Downloads: 82
एनएच 31 पर जाम में फंसे हरिनंदन बाबा
एनएच 31 जाम रहने के कारण सत्संग प्रेमी का रेला एनएच 31 पर पैदल ही चल रहा था प्रशासन जाम छुड़ाने में हुई विफल साबित हो रही थी। कुप्पा घाट भागलपुर के वर्तमान आचार्य हरिनंदन बाबा सत्संग में आने के दौरान भीषण जाम में फंसे और सत्संग स्थल आने में उनको काफी बिलम्ब हुआ। एनसीसी के कैडेटों के द्वारा उनको जाम से छुड़ाकर उनकी गाड़ी को सत्संग स्थलपर लाया गया।
भवानीपुर से सत्संग स्थल जानेवाली सड़क जाम :
एनएच 31 पर भीषण जाम लगने के बाद श्रद्धालु भवानीपुर से 14 नंबर सड़क होकर सत्संग सथल जाने लगे लेकिन उस सड़क पर भी भीषण जाम लग गया। रेलवे फाटक पर दोनों तरफ लोगों की इतनी भीड़ हुई की लोग ट्रेन आने के समय भी पटरी पर करने लगे। रेलवे कर्मी के काफी प्रयास के बाद लोग ट्रैक छोड़कर हटे।

