नवगछिया : राजेन्द्र कॉलोनी में होली के अवसर पर गोली लगने से छात्र आशीष राज की मौत के बाद शव को एनएच 31 पर रखकर जाम लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। इस संबंध में नवगछिया पुलिस के पदाधिकारी द्वारा सड़क जाम कर रहे 18 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

वही कल होली पर राजेन्द्र कॉलोनी में विवाद के बाद गोलीबारी में युवक आशीष राज की मौत के बाद रविवार के संध्या समय छात्रों ने मोमबत्ती जुलुस निकाला । राजेन्द्र कॉलोनी से निकले जुलुस में बड़ी संख्या में युवक नारेबाजी करते हुए नवगछिया स्टेशन आये।

उनके हाथ मे मोमबत्ती थी। स्टेशन गोलंबर में मोमबत्ती जलाकर छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही छात्रों ने आशीष को इंसाफ दिलाने की मांग की। आक्रोशित छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *