नवगछिया :  सोनी टीभी पर बहु चर्चित इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 में नवगछिया की बेटी गरिमा चौधरी के टॉप 12 में आने की प्रबल संभावना है. राजधानी दिल्ली में हुए दो शुरुआती राउंड के ऑडिशन और मुंबई में हुए टीभी राउंड के ऑडिशन में गरिमा ने अद्भुत नृत्य प्रतिभा का परिचय देते हुए मेगा ऑडिशन में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है. इस बार क जज टेरेंस लेविस, गीता कपूर और अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने गरिमा की खूब तारीफ की है.

टेरेंस ने तो गरिमा की हौसलाफजाई करते हुए यहां तक कह दिया कि वे टॉप 12 में उसे देखना चाहते हैं. जानकारी मिली है कि सोनी टीभी पर पहली बार नवगछिया की बेटी आठ अप्रैल को दिखेगी. नवगछिया के लोग गरिमा की इस उपलब्धि पर काफी उत्साहित हैं. मालूम हो कि गरिमा चौधरी दिल्ली स्थित सेंट्रल स्कूल विज्ञान विहार की नौवीं कक्षा छात्रा है. वह नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी शंकर कुमार चौधरी और बेबी चौधरी की पुत्री है. शंकर दिल्ली में कोचिंग सेंटर का संचालन करते हैं.

शंकर ने बताया कि उनके परिवार में दूर – दूर तक डांस से कोई नाता नहीं था. लेकिन गरिमा बचपन से ही टीभी के सामने डांस करने लगती थी. उसकी प्रतिभा को देख उन्होंने उसे बढ़ावा दिया. लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि गरिमा ने नवगछिया का मान सम्मान बढाने का काम किया है. वे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं. उन्होंने कहा कि पूरा नवगछिया गरिमा के साथ है. वह अच्छा प्रदर्शन करे, उन्हें भरोसा है नवगछिया की बेटी टॉप 12 में ही नहीं बल्कि इस सीजन की विनर बनने वाली है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *