नवगछिया :  नवगछिया से 25 फरवरी को दो लाख का गेहूं लेकर हाजीपुर के लिए रवाना हुआ ट्रक 17 दिन बाद भी नहीं पहुंचा। जिसके बाद बेगूसराय के छपकी निवासी गुड्डू ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर मामले में कार्रवाई और मेहूं बरामद करने की गुहार लगायी। नवगछिया थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

संवेदक और पुलिस की प्राथमिक छानबीन में इस बात खुलासा हुआ है कि गेहूं लेकर रवाना हुए ट्रक और चालक का नाम पता फर्जी था। मामले में खरीक के रणवीर ट्रांसपोर्ट से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका था। जानकारी मिली है।

कि नवगछिया एफएफसी गोदाम से गेहूं खरीद के लिए रामकृष्ण इंटरप्राइजेज ने टेंडर लिया था। 25 फरवरी को गेहूं की नियमित खरीददारी की गयी और खरीक के रणवीर ट्रांसपोर्ट के माध्यम से लगभग दो लाख रुपये का गेहूं हाजीपुर के लिये रवाना किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *