बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में मंगलवार को बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा निवासी कुख्यात कन्हैया चौधरी के घर की कुर्की-जब्ती की। इस दौरान घर की खिड़की, किवाड़, चौखट आदि समेत अन्य सामान को उठाकर थाने लाई। कुख्यात कन्हैया पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुका है। वह पुलिस के साथ चूहे-बिल्ली का खेल रहा है।

पुलिस लगातार कन्हैया को पकड़ने के लिये छापेमारी कर रही है, लेकिन कन्हैया हजारों एकड़ फैले दियारे का फायदा उठाकर हर बार बचने में सफल हो जा रहा है। अब तो फसल भी बड़ा-बड़ा हो गया है। जिससे बदमाश को पकड़ना और भी मुश्किल हो गया है।

ज्ञात हो कि कुख्यात की तलाश पुलिस को जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह हत्याकांड में है। बीते वर्ष 29 दिसंबर को जमालदीपुर के किसान सुनील सिंह को पीट-पीटकर घायल कर दिया था। जिसका इलाज के दौरान मायागंज में मौत हो गयी थी। उसके बाद से वह फरार चल रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *