नवगछिया : गोपालपुर थाना के तिनटंगा करारी में अपराधियों द्वारा पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास के घर पर कई चक्र गोलीबारी करने के मामले में गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से एक कट्टा और 12 कारतूस व खोखा बरामद किया गया है। बता दें कि पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास के भाई जो गोपालपुर बांध से काम कर वापस घर लौट रहे थे। इ

सी क्रम में सभी अभियुक्तों द्वारा पहले बांध पर उनके साथ मारपीट की गई, जब वे इसकी शिकायत करने थाना पहुंचे तो सभी अपराधियों ने रात में पंचायत समिति सदस्य के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात घटनास्थल से खोखा और बरामद किया। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। गोपालपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में देर रात सघन छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 अभियुक्तों अमरजीत कुमार साह, चंदन मंडल, मनीष मंडल व सूरज कुमार को हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दिन में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पंचायत समिति सदस्य मनोज रविदास ने कहा कि देर रात अपराधियों द्वारा गोलीबारी की घटना के बाद सभी डरे हुए हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के साथ ही गांव में पुलिस बल तैनात करने की मांग भी प्रशासन से की है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अमरजीत कुमार साह, चंदन मंडल, मनीष मंडल व सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सभी के पास से गोली बरामद किया गया था तथा एक कट्टा, 12 चक्र गोली, मोबाइल बरामद किया गया। है। गुरुवार शाम एक और संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *