नवगछिया : पुलिस जिले में पुलिस-पब्लिक के बीच नोकझोंक व हाथापाई के बाद अब पुलिस से लूट होने का मामला प्रकाश है। गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के एन एच 31 स्थित खरीक चौक के समीप अपराधियों ने हथियार के बल पर नवगछिया थाना में तैनात दरोगा की बाइक, मोबाइल एवं नगदी की लूट कर ली। बताया जाता है कि इस घटना को एक ही बाइक पर 6 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने अंजाम दिया है।
Total Downloads: 81
हालांकि, इस संबंध में स्थानीय पुलिस से लेकर सीनियर अफसर तक प्रतिष्ठा के मद्देनजर कुछ भी बोलने से साफ परहेज कर गए। किन्तु, इलाके में ऐसी चर्चा जोरों पर है। सूत्रों की मानें तो नवगछिया थाना तैनात दरोगा उमाशंकर सिंह अपने पूर्व पदस्थ बिहपुर थाना से केस काटकर सिविल ड्रेस में बाइक से अकेले नवगछिया जा रहे थे। जैसे ही वह खरीक चौक पहुंचे कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने हथियार के बल उसे रोक लिया।
रूकते ही उसके साथ मारपीट करते बाइक, मोबाइल एवं उसके पास मौजूद कुछ नगदी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के पश्चात सभी अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। बताया जाता है कि सभी अपराधी अंभो चौक से दादपुर जाने वाली सड़क होते हुए रिंग बांध के रास्ते फरार हुआ है। घटना के बाद नवगछिया पुलिस जिले के सभी थाने की पुलिस पूरे इलाके में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है।

