नवगछिया। खरीक एनएच-31 प्रखंड कार्यालय के निकट बाइक सवार छह अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर नवगछिया थाना में पदस्थापित दारोगा उमाशंकर सिंह से लूटी गई बाइक व अन्य सामग्री को पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर गोपालपुर थाना क्षेत्र के चपरघट गांव से बरामद कर लिया।
Total Downloads: 81
लूट के बाद गुरुवार देर रात से ही एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह छापेमारी की गई। सीसीटीवी फुटेज का आधार पर पुलिस टीम ने गोपालपुर के चपरघट में छापेमारी की। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि छापेमारी के दौरान परिजनों द्वारा हंगामा कर अपराधियों को भगा दिया गया।
उन्होंने गोपालपुर थानाध्यक्ष को अपराधियों के परिजनों पर अलग से प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। वहीं चर्चा है कि एक अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा है जिसके बताए स्थानों पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

