नवगछिया : थाना क्षेत्र के चोरहर निवासी राजेश कुमार ने भवनपुरा मुखिया बंटी सिंह के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। जिसमें मुखिया पर जान से मारने की धमकी देने एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन में लिखा है कि मेरे घर के समीप जल संसाधन विभाग द्वारा एन्टीरोजन का कार्य कराया जा रहा है।
Total Downloads: 80
कार्यस्थल के ठीक बगल में मेरा घर है। जिसके कारण विभाग के अफसर मेरे दरवाजे पर बैठ-उठ करते हैं। इसी बात से आक्रोशित होकर मुखिया ने मेरे घर पर चढ़ एवं फोन कर मुझसे से चार लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है और जान मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस आवेदन मिलते ही जांच में जुट गई।
इधर, मुखिया ने बताया कि सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि राजनीति साजिश के , तहत मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वह निजी स्वार्थ के लिए मेरे उन पर झूठा आरोप लगा रहा है। धमकी देना और रंगदारी मांगना तो दूर, मुझे उससे भेंट भी नहीं है। गांव आकर ग्रामीणों से पता कर सकते हैं।

