नवगछिया । अपराधियों का गढ़ कहे जाने वाले मधेपुरा, खगड़िया और भागलपुर सीमा पर स्थित अतिदुर्गम बेलोरा बहियार इलाके में एसपी सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस जवानों द्वारा सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। किसानों द्वारा तैयार फसल किसानों के घर सुरक्षित पहुंचे इसके लिए एसपी ने दियरा इलाकों में किसानों के बासा पर जाकर किसानों से पूछताछ की और किसानों को कहा कि आप निर्भीक होकर फसल तैयार करें आपकी तैयार फसल सुरक्षित आपके घर तक पहुंचाना पुलिस की जिम्मेवारी है। अगर कोई तंग तबाह करता है तो हमें तुरंत सूचित करें, जो अपराधी किसानों को तंग करेंगे
Total Downloads: 337
उसके तैयार फसल पर कब्जा जमाने का कोशिश करेंगे, किसानों से रंगदारी मांगेगे वे जेल जाएंगे। एसपी ने बताया कि पूरा इलाका घूमने के बाद कई किसानों से मैंने बात कि, किसी किसानों ने कोई शिकायत नहीं की। किसानों को भय मुक्त करने आए हैं। काश के जंगल में अपराधियों के छुपने की बात सामने आ रही थी, हमने काश के जंगल में छापामारी की। कहीं कोई भी संदिग्ध आदमी नजर नहीं आया।
किसानों से पूछा दूध और चरवाही में रंगदारी तो नहीं मांगता
एसपी ने बासा पर जाकर किसानों से पूछा कि कोई तंग तो नहीं करता दूध, चरवाही के बदले कोई पैसा तो नहीं मांगता है। किसानों ने कहा कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। एसपी ने कहा कि अगर कोई डराये धमकाये रंगदारी मांगे तो तुरंत पुलिस को खबर करना। तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस तक पहुंच जाएगी।

दौड़-धूप कर कर नौकरी परिवार खुशहाल होगा
एसपी ने दियरा में बासा पर काम कर रहे युवकों से पूछा कि पढ़ता लिखता नहीं है। युवकों ने कहा कि हम सभी गरीब परिवार के हैं। एसपी ने कहा कि यहां जितने भी हैं सभी गरीब परिवार के ही लोग हैं। सभी नौकरी कर रहे हैं। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय आने से नहीं होता है जो प्रतियोगिता परीक्षा पास करेगा उसी की नौकरी होगी। फील्ड पर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप करो होमगार्ड, बिहार पुलिस की बहाली निकलती है नौकरी लो,परिवार खुशहाल होगा। कांबिंग ऑपरेशन में ढोल बजा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, कदवा थाना अध्यक्ष नरेश कुमार, सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।
