नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी कुमोदी यादव के भाई निकेश यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश यादव उर्फ नट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 दिसंबर 2022 को वैसी बनिया पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी के देवर और कुमोदी यादव के भाई निकेश यादव की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर भवानीपुर में कर दी थी।
Total Downloads: 80
इस मामले में कुमोदी यादव के आवेदन पर बृजेश यादव उर्फ नट्टा, राजेश कुमार सहित अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस इस मामले में कहलगांव थाना क्षेत्र के सौर गांव से दिलखुश कुमार यादव, भवानीपुर निवासी राजेश कुमार और आनंद कुमार उर्फ गोलू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी ब्रजेश यादव फरार चल रहा था।
