नवगछिया । गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने इस्माईलपुर और जहांगीरपुर वैसी में 340.46 लाख की लागत से कटाव निरोधी कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया।

इस्माईलपुर प्रखंड के दुर्गा मंदिर के नजदीक स्पर संख्या 01 पर 100 मीटर की लंबाई में 100.27लाख का कार्य, 6एन स्पर के अपस्ट्रीम में 110 मीटर की लंबाई में 205.32 लाख का कार्य और डाउन स्ट्रीम में 200 मीटर की लंबाई में 136.03 लाख का कार्य, जहांगीरपुर वैसी में कटाव निरोधक कार्य किया जाएगा।

विधायक ने बताया कि सभी कटाव निरोधी कार्य की प्राक्कलित राशि 340.46 लाख है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, पूर्व जिला प्रवक्ता मिलन सागर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहिद रजा, चंद्रिका मंडल, अजय मंडल, संजय मंडल मोहम्मद सजीम, लाली मुखिया, शिव शंकर चौधरी, कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता कृपाल चौधरी, कनीयअभियंता परमानंद पंडित, मानिक यादव और संजीव कुमार मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *