नवगछिया में चैती छठ पर्व धूमधाम से भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संध्या अर्घ मनाया । सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के गोपाल गौशाला में स्थित जगतपति नाथ महादेव के शिव गंगा घाट पर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की गयी
Total Downloads: 79
वही नारायणपुर प्रखंड के बलहा गंगाघाट पर दर्जनों छठ व्रतियों ने अस्ताचल भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।मधुरापुर निवासी व्रती रूबी कुमारी पहली बार चैती छठ व्रत कर रही हैं। वो कहती हैं कि उनके एक बेटे को रेलवे, एक को एसएसबी और मुझे खुद उन्हें जॉब मिली।
नारायणपुर रेलवे स्टेशन निवासी 72 वर्षीय विमला देवी कहती है कि पांच वर्षों से छठ का व्रत कर रही है। छठी मैया तकलीफ का निवारण किया हैं। इस दौरान घाटों पर मेला सा लग गया।

