नवगछिया : प्रखंड के नगरह गांव में सास-बहू के बीच विवाद को सुलझाने आए संबंधियों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में कदवा निवासी गनौरी ठाकुर के पुत्र श्याम ठाकुर, पूर्णिया जिले के टिकापट्टी निवासी राजेश ठाकुर की पत्नी प्रियंका देवी, रूपौली थाना क्षेत्र के बोरवा बासा निवासी नागेश ठाकुर, भवानीपुर निवासी रमेश ठाकुर की पत्नी सविता देवी, कटिहार जिले के फलका के भंगहा निवासी चंदन ठाकुर, नवगछिया के नगरह निवासी दीपक ठाकुर की पत्नी अनु देवी शामिल हैं।
Total Downloads: 79
सभी का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। वृद्ध नागेश ठाकुर की स्थिति गंभीर है। घायल अनु देवी का कहना है कि मामूली बात पर सास और पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद उसने अपने मायके और सगे संबंधियों को फोन पर घटना की सूचना दी।
मायके और सगे संबंधियों ने मारपीट का विरोध किया तो उसके पति समेत ससुरालवालों ने सभी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। अनु ने कहा कि ससुराल में किसी भी मामूली बात को लेकर उसकी पिटाई की जाती है। इसी विवाद को सुलझाने के लिए मेरे मायके वाले और अन्य रिश्तेदार आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

