दिल्ली पुलिस ने हत्या मामले के आरोपी तिनटंगा करारी निवासी सुजीत यादव को मंगलवार की दोपहर को गोपालपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी में उसकी मेडिकल जांच के बाद दिल्ली पुलिस उसे साथ लेकर चली गई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कमला मार्केट थाना क्षेत्र में 7 मार्च को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में कमला मार्केट पुलिस ने राजस्थान के धौलपुर जिला के डूंगरपुर निवासी हैपी सिंह को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान हैपी सिंह ने पुलिस को बताया कि हत्या में प्रयुक्त कट्टा तिनटंगा करारी के सुजीत कुमार से तीस हजार रुपये में खरीदा था। कमला मार्केट थानाध्यक्ष जगदीप मलिक पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार हैप्पी सिंह को लेकर गोपालपुर पुलिस के सहयोग से सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *