नवगछिया जीरोमाइल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खरीक के ‘अठानियां निवासी वशिष्ठ राय के पुत्र बाइक सवार अभिनव कुमार (26) की मौत हो गई। वहीं नवगछिया के नया टोला निवासी प्रेम कुमार गंभीर रूप में घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
परिजनों ने बताया कि अभिनव अपने संबंधी प्रेम कुमार के साथ अपनी ससुराल सैदपुर जा रहा था। जीरोमाइल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले की प्राथमिकी में दर्ज की गई है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
