भागलपुर. कभी सोचा था कि ज्योतिर्लिंगों और तीर्थों के दर्शन करने जाना है, तो सही मौका है प्लान बना लीजिए. आईआरसीटीसी ‘भारत गौरव’ नाम से खास ट्रेन में पांच ज्योतिर्लिंगों के साथ ही अन्य तीर्थ व पर्यटन स्थलों की यात्रा का मौका दे रहा है. अगर आप भागलपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक हैं तो यहां फूड प्लाजा में IRCTC का काउंटर बना है. इस काउंटर पर QR कोड या कैश से सुबह से शाम तक किसी भी समय अपनी बुकिंग करवा सकते हैं. IRCTC के कर्मचारी रोहित सिंह ने बताया कि यह पूरी यात्रा 11 रात और 12 दिन की है. इसमें बहुत कुछ खास है.
Total Downloads: 79
बता दें कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन कोलकाता स्टेशन से 20 मई को खुलेगी और इसी दिन भागलपुर पहुंचेगी. इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. रेलवे द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में भागलपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर फूड प्लाजा में बुकिंग हो रही है. यात्रियों के लिए तीन पैकेज की सुविधा रहेगी. ट्रेन में कुल 600 से 700 सीटें हैं.
कैसी रहेगी व्यवस्था?
बता दें कि आईआरसीटीसी कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में स्लीपर, एसी थर्ड टियर एवं एसी टू टियर की सुविधा होगी. ट्रेन में पैंट्री कार होगी. पर्यटकों के लिए ताजा भोजन बनेगा. ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस होगी. सुरक्षा के लिए गार्ड भी मौजूद होंगे. ट्रेन के अलावा विभिन्न शहरों पर रुकने के लिए AC होटल में कमरों की व्यवस्था होगी. ट्रेन के बाहर खाना, वस्त्रा एवं बैंक्वेट में खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा.

कितना लगेगा किराया?
इकोनामी क्लास के यात्रियों के लिए इस पैकेज में 315 बर्थ उपलब्ध है. हर व्यक्ति का किराया ₹20060 होगा. इस पैकेज में यात्रियों को Non AC बजट होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी नॉन एसी बस की सुविधा दी जाएगी. स्टैंडर्ड क्लास थर्ड एसी पैकेज में 297 बर्थ उपलब्ध है. हर व्यक्ति का किराया ₹31800 होगा. इस पैकेज में यात्रियों को AC होटल में ठहराया जाएगा और नॉन एसी बस की सुविधा मिलेगी.
पैकेज की विस्तृत जानकारी इस नंबर से लें
कंफर्ट सेकंड एसी पैकेज में हर व्यक्ति का किराया 41,600 होगा. इस पैकेज में यात्रियों को AC होटल में ठहराया जाएगा और AC बस की सुविधा दी जाएगी. टूर के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप नंबर 8595930298, 90010 94705 से भी प्राप्त कर सकते हैं. इस पैकेज की बुकिंग की सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी दी गई है जो www.irctctourism.com पर उपलब्ध है.
