नवगछिया । बिहार सरकार द्वारा शिक्षक बहाली के लिए लाई गई नई नियुक्ति नियमावली और सेवा शर्त के खिलाफ चल रहा विरोध-प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। शनिवार को इंटर स्कूल खरीक में विद्यालय के प्राचार्य सह माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
Total Downloads: 79
इस दौरान शिक्षकों ने सामूहिक रूप से नई नियुक्ति नियमावली और सेवाशर्त की प्रतियां जला और नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही अपनी मांगों से संबंधित बीडीओ को एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर सत्यजीत कुमार ने कहा कि जबतक सरकार नियुक्ति नियमावली और सेवाशर्त को वापस नहीं लेगी और शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं करेंगी।
तबतक विरोध जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गैर-शैक्षणिक कार्य में भाग नहीं लेंगे। इस मौके पर बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पारस नाथ झा, सचिव रविशंकर कुमार, अशोक कुमार, फूल कुमार, करूणा निधान, राजेश कुमार, कुमारी आनंदिता आदि मौजूद थे।

