भागलपुर जिले के पीरपैंती स्थित शामपुर गांव में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पिरपैती में पहाड़ की तलहटी में बसा शामपुर गांव में आग लगने का मुख्य कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली आग है। गांव में हुई भीषण अगलगी में कई घरों के साथ लोगों का घरों में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।
Total Downloads: 327
35 घर जलकर राख
लाखों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना के बाबत बताया जा रहा है की एक महिला दुलारी देवी जो अपने घर के बाहर नेवारी जलाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान चल रही तेज हवा में आग की चिंगारी उड़ते हुए दूसरे अन्य फुस के घरों पर गिरा।
तेज गर्मी और तीखी धूप ने आग को सह देने का काम किया। जिससे देखते ही देखते एक से दो, दो से चार और फिर तीन दर्जन घरों को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें लगभग 35 घर जलकर राख हो गए।

कई मवेशियों की मौत
ग्रामीण और दमकल की टीम आग पर काबू पाती तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। अग्निशामक कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अगलगी में दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े मवेशियों की भी मौत हो गयी है।
भी कई घरों में रमज़ान मनाया जा रहा है। उसपर इस भीषण अगलगी की घटना ने ग्रामीण लोग हताश और निराश हो गए है। हालाकि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर से भी मदद की कवायद शुरू हो गई है।
