बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम में मंगलवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्याम राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा के संयोजन में मां पार्वती मंदिर निर्माण के शिल्पकार महाराष्ट्र माधव कुमार को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
बता दें कि मां पार्वती मंदिर का निर्माण पिछले वर्ष अगस्त से चल रहा था। मंदिर की प्रथम तल से शिखर की ऊंचाई 76 फीट है। जिसमें महाराष्ट्र के शिल्पकार माधव ने गुंबद का निर्माण किया है। इस मौके पर अजीत कुंवर, संजय राय, गोपाल चौधरी, चंदन चौधरी, डब्लू राय, सुधीर पासवान, लक्ष्मण चौधरी, विजय राय, संजय पांडे आदि मौजूद थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
