नवगछिया :  सोनपुर मंडल के रेल सुरक्षा आयुक्त अनिरुद्ध चौधरी ने शनिवार को बिहपुर और नवगछिया स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर के बनाए गए मानकों पर आरपीएफ को खरा उतरना है। इन दिनों फर्जी टिकट बनाने वाले गिरोह का सक्रिय है।

महिला बोगी में सफर करने वाले यात्रियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। नशाखोरी को लेकर के विशेष रूप से अभियान चलाया जा रहा है। एक डेढ़ महीने में लगभग 100 से अधिक लोगों को विकलांग महिला बोगी आदि में यात्रा करने के दौरान जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कई मामले का उद्भेदन भी हुआ है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *