नवगछिया। राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में नवगछिया के मध्य विद्यालय तेतरी की छात्रा नेहा कुमारी ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। नेहा ने पूरे बिहार में 16वां स्थान लाकर परिवार और स्कूल के साथ नवगछिया का नाम रोशन किया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
नेहा कुमारी को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए ₹48000 का स्कॉलरशिप मिलेगा। एससीईआरटी की तरफ से यह प्रत्येक साल ₹12000 की दर से 4 साल तक दिया जाएगा।
नेहा कुमारी ने बताया कि मेरी सफलता का श्रेय माता -पिता का आशीर्वाद और गुरुजनों द्वारा दी गयी शिक्षा और कड़ी मेहनत है। नेहा की सफलता से नाना बेदानंद झा (शिक्षक) और माता चंदा कुमारी बहुत प्रसन्न हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
