नवगछिया । कदवा दियारा पंचायत के बालू घाट के नजदीक रविवार को कोसी नदी में एक किशोर के डूब गया। किशोर की तलाश जारी है। डूबा किशोर ठाकुर जी कचहरी टोला निवासी उमेश मंडल का इकलौता पुत्र अंकित कुमार (16) है बताया जाता है।
Total Downloads: 331
परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर 12:30 बजे अंकित अपने गांव से नदी में तैर कर खेत जा रहा था। इसी दौरान उसका दम फूलने लगा और वह डूब गया। घटना के बाद स्थानीय नाविक और गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
अंकित के डूबने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर कदवा ओपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार, नदी थाना की पुलिस व नवगछिया अंचल से आरओ मौके पर पहुंचे।

परिजनों से पेट्रोल मांगने का आरोप :
घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम पहुंची। डूबे किशोर के परिजनों ने आरोप लगाया कि एसडीआरएफ टीम पेट्रोल की मांग कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को पेट्रोल नहीं देने पर करीब एक घंटा तक नदी किनारे बैठी रही। उनका कहना था कि हम लोगों को विभाग से पेट्रोल नहीं मिलता है। इसका आवंटन सीओ करते हैं। करीब 5:30 बजे पेट्रोल मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी। कुछ देर के बाद अंधेरा हो जाने तलाश बंद कर दी गई। सीओ विश्वास आनंद ने पेट्रोल की मांग की बात से इनकार किया। बताया कि डूबे किशोर की तलाश सोमवार को भी की जाएगी।
