कदवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में प्रसव नहीं करवा कर महिलाओं को बहला-फुसलाकर आशा कर्मी,आशा कर्मी के पुत्र व पति द्वारा अपने ही घर पर प्रसव कराने के मामले को कदवा स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुम्हड़ी पंचायत की आशा से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

पूछे गए स्पष्टीकरण में बताया गया है कि बीते 2 वर्ष के भीतर आशा कर्मी द्वारा एक या दो ही डिलीवरी अस्पताल में कराई गई है। उनके यहां से प्रसव कराने वालों की संख्या काफी कम है। जब उनसे दूरभाष पर पूछताछ की गई। उनके पति द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ काफी बदसलूकी भी की गई है।

आशा कर्मी के पति द्वारा विभाग को बताया गया है कि वह घर पर स्वयं ही प्रसव कराते हैं। उनमें उनकी पत्नी का साथ नहीं है। जबकि आशा कर्मी के पति के पास महिलाओं के प्रसव कराने जैसे किसी प्रकार की डिग्री नहीं है निकाले गए स्पष्टीकरण में चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे के भीतर जवाब नहीं दिया गया तो चयन मुक्त की अनुशंसा कर दी जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *