बिहपुर । औलियाबाद गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एनएच 31 पर एक स्कूली वाहन व और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्कूली वाहन (मैजिक) चकनाचूर हो गया। बस का अभी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। बस भागलपुर से सहरसा जा रही थी। इधर स्कूली वाहन नारायणपुर से झंडापुर आ रहा था।
Total Downloads: 354
टक्कर में स्कूली वाहन में बैठे बच्चे हरिशंकर कुमार (वर्ग 3) व रविशंकर कुमार (वर्ग 2) पिता नीलमणि चौधरी, रिया कुमारी वर्ग (1) पिता रंजीत चौधरी घर झंडापुर वार्ड नंबर 7 घायल हो गये। मैजिक चालक मोनू कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।
बता दें कि घायल बच्चे सन साइन पब्लिक स्कूल नारायणपुर के छात्र थे। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पतताल भागलपुर रेफर कर दिया गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार एवं दारोगा अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जैसे ही सड़क दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिली उनका रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया।

