भागलपुर। अदिति कश्यप ने कैट की परीक्षा में 97 परसेंटाइल प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। उसे देश के कई आईआईएम से कॉल आया है लेकिन वह आईआईएम त्रिचि में नामांकन लेगी। वह कार्मल स्कूल से दसवीं, डीएवी श्यामली से 12वीं और बीएचयू से स्नातक की है। कैट में यह उसका पहला प्रयास था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
उसकी मां अनामिका ठाकुर भाजपा की महिला मोर्चा भागलपुर की जिला प्रभारी हैं। उनके पिता नीरज ठाकुर पूर्णिया में ग्रामीण विकास विभाग में डीपीओ हैं। अदिति ने बताया कि उसने अपना लक्ष्य पहले ही तय कर लिया था और उसके अनुसार तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके आधार पर उसे पहले प्रयास में ही सफलता मिल गई।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
