नवगछिया :  कटिहार-बरौनी रेलखंड पर  बीच पिछले दो दिनों से लगातार बारिश के कारण रेल पटरी पर किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर के अलग-अलग जगह पर लगभग 3 घंटे का ब्लॉक रखा गया।

इस ब्लॉक के कारण कुछ खास गाड़ी बाधित नहीं हुई। जानकारी के अनुसार नवगछिया कटरिया और बिहपुर-मानसी के बीच कई जगहों पर ब्लॉक लिया गया। नवगछिया-कटरिया व  कुर्सेला के बीच में 3 घंटे, वहीं बिहपुर से लेकर मानसी के बीच में एक-एक घंटे का अलग-अलग समय में ब्लॉक रखा गया।

इस ब्लॉक के कारण मात्र एक दोपहर की सवारी गाड़ी बाधित रही। मालूम हो कि गुरुवार दोपहर बाद बारिश के कारण महेशखूंट-मानसी के बीच में डाउन रेल पटरी पर मिट्टी धंसने के कारण दो ढाई घंटे रेल यातायात बाधित रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *