नवगछिया : एसपी सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम कंट्रोल मीटिंग की। बैठक में एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर और सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे। एसपी कहा कि शादी में हर्ष फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। हर्ष फायरिंग करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही स्पीडी ट्रायल चलाकर उनको सजा दिलाई जाएगी।
Total Downloads: 79
– उन्होंने कहा कि शादी, मुंडन आदि कार्यक्रमों में अगर हर्ष फायरिंग की नौबत आती है तो इसकी लिखित सूचना संबंधित थाना प्रभारी को दें। बिना अनुमति हर्ष फायरिंग करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि “नवगछिया पुलिस जिला में 8 से 30 जून तक कुल 198 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें 11 हत्या के प्रयास के 7, पुलिस पर हमला, अनुसूचित जनजाति मामले के तीन और लूट के तीन आरोपी शामिल है।
वहीं बज्रा टीम ने 23 आरोपियों को पकड़ा। इसके अलावा जून में 56 अभियुक्तों का नाम गुंडा पंजी में दर्ज किया गया। वहीं 6 फरारी रोल और चार निगरानी सहित एक सीसीए का प्रस्ताव भेजा गया है। इस अवधि में कुल 74 वाहन चालकों पर एमबी एक्ट की धारा में चालान किया गया जिसमें 83000 रुपए वसूल किए गए। अपराध गोष्ठी में ओवरऑल परफारमेंस में रंगरा ओपी अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल पहले, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण दूसरे और इस्माइलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी तीसरे स्थान पर रहे। एसपी ने तीनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही एलटीएफ के जयप्रकाश पंडित, हरि शंकर कश्यप तथा जिला प्रभारी सतीश सिंह को जून में बेहतर काम करने पर 1000 रुपए पुरस्कार दिए ।

नाबालिग टोटो चालकों के खिलाफ चलेगा अभियान
एसपी ने कहा कि नवगछिया बाजार या अन्य जगहों पर टोटो या अन्य किसी भी वाहन के नाबालिग चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। अगर अपने आसपास नाबालिग को वाहन चलाते हुए देखें तो इसकी सूचना पुलिस को दें या फिर उसका फोटो ग्रुप में डालें। इसके बाद बाद उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नाबालिग वाहन चालकों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, इसीलिए इसके खिलाफ पुलिस अभियान चलाएगी।
